UPTak Baithak Logo

Ballia Health News: जन औषधि केंद्र पर छापा, 28 तरह की दवाएं सीज; ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई

Ballia news: बलिया में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छापेमारी के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया. ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने नियमों के विपरीत बेची जा रही 28 प्रकार की दवाएं बरामद कर सीज कर दीं. शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

 Jan Aushadhi Centre Raid
Jan Aushadhi Centre Raid
social share
google news

Ballia news: बलिया से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहे के समीप प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर अचानक छापेमारी की गई. जहां नियमों को ताक पर रखकर गैर अधिकृत दवाइयां बेचीं जा रही थी. ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.