UPTak Baithak Logo

युवक के साथ बुर्के में जा रही थी युवती, लोगों ने रोका और पूछने लगे सवाल, वीडियो वायरल

Ghaziabad News: बिजनौर और मुरादाबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बुर्के में चल रही एक लड़की को रोकने का वीडियो वायरल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad News: बिजनौर और मुरादाबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बुर्के में चल रही एक लड़की को रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है. गाजियाबाद के इस वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि साथ जा रहे एक युवक-युवती को कुछ लोग रोकते हैं. दोनों को रोकने के बाद लोग ये आरोप लगाते हैं कि एक विशेष समुदाय की लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ जा रही है. इस मामले में अब पुलिस एक्शन में आ गई है. वायरल वीडियो गाजियाबाद के थाना घंटाघर कोतवाली कैला भट्टा का बताया जा रहा है.