2 साल पहले पति अब इकलौती बेटी तनिष्का की मौत से टूटी तृप्ता शर्मा, नोएडा स्कूल में क्लास-6 की छात्रा की डेथ बनी मिस्ट्री
UP News: नोएडा के एक बड़े स्कूल में 4 सितंबर के दिन क्लास-6 की छात्रा की मौत हुई. अब बेटी की मौत पर मां ने कई गंभीर सवाल खडे़ किए हैं.
ADVERTISEMENT

Noida school student death case
UP News: 4 सितंबर के दिन टीचर्स डे सेलिब्रेशन के मौके पर नोएडा की तृप्ता शर्मा ने क्लास-6 में पढ़ने वाली अपनी बेटी तनिष्का शर्मा को स्कूल भेजा. मगर उन्हें क्या पता था कि उनकी मासूम बेटी अब कभी जिंदा घर नहीं आएगी. अब उसका शव ही घर आएगा. बेटी को स्कूल भेजने के कुछ देर बाद ही मां तृप्ता के पास स्कूल से फोन आता है और उन्हें फौरन अस्पताल बुलाया जाता है. वह भागी-भागी अस्पताल पहुंचती हैं. मगर तब तक काफी देर हो चुकी होती है. उनकी दुनिया उजड़ चुकी होती है. उन्हें बताया जाता है कि उनकी बेटी का ब्रेन डेड हो चुका है और वह दुनिया छोड़कर जा चुकी है. जिस बेटी को सुबह तृप्ता ने कुछ देर पहले ही तैयार करके स्कूल भेजा था, वह अब अस्पताल के स्ट्रेचर पर मृत पड़ी है. जिस बेटी को फूल और परी की तरह पाला था, वह हमेशा के लिए उससे दूर हो चुकी है.