नोएडा: ट्विन टावर विध्वंस के बाद एटीएस विलेज सोसायटी के फ्लैट्स और खंभों में आई दरारें?
नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर के विध्वंस के बाद शुरूआत में ये कहा जा रहा था कि कोई नुकसान नहीं हुआ है…
ADVERTISEMENT

नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर के विध्वंस के बाद शुरूआत में ये कहा जा रहा था कि कोई नुकसान नहीं हुआ है सिवाय एटीएस विलेज की बाउंड्री वॉल टूटने और कुछ फ्लैट्स के कांच फूटने के अलावा. वहीं ट्विन टावर के बेहद करीब स्थित सोसायटी एटीएस विलेज में खंभों और दीवारों में दरारों की बात सामने आ रही है. ये तब पता चला जब एक फ्लैट ओनर विध्वंस के दो दिनों बाद लौटे. उन्होंने देखा कि फ्लैट की दीवारों पर दरारें हैं.