लेटेस्ट न्यूज़

5 अक्टूबर को पैदा हुई बच्ची और ग्रेटर नोएडा में ऐसा इंजेक्शन लगा दिया कि नीला-काला पड़कर गलने लगा हाथ!

ग्रेटर नोएडा के दादरी नर्सिंग होम में लापरवाही! 5 अक्टूबर को पैदा हुई बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा, जिससे उसका हाथ नीला-काला पड़कर गलने लगा. पुलिस ने सीएमओ को जांच के लिए लिखा पत्र.

ADVERTISEMENT

Greater Noida medical negligence
Greater Noida medical negligence
social share
google news

इलाज में बरती गई लापरवाही कैसे किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसका एक खतरनाक मामला ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है. ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में डॉक्टरों की लापरवाही से एक नवजात बच्ची का जीवन संकट में है. परिजनों का आरोप है कि एक नर्सिंग होम के स्टाफ ने नवजात बच्ची को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया. इसके चलते नवजात बच्ची का हाथ काटने की नौबत आ गई है.