UPTak Baithak Logo

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन मकान गिरने से 8 बच्चे घायल, तीन की मौत

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां पर भारी बारिश के कारण एक माकन ढह गया. उस माकन में आठ बच्चे खेल रहे थे और तभी हादसा हुआ. मलबे में दबने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां पर भारी बारिश के कारण एक माकन ढह गया. उस माकन में आठ बच्चे खेल रहे थे और तभी हादसा हुआ. मलबे में दबने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में बच्चों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.