नो महीनों में नोएडा के लोग पी गए ₹21000000000 की शराब, जानें 2023 में क्या था आंकड़ा
नोएडा में बीते नौ महीने में करीब 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो वर्ष 2023 की इस अवधि में बिकी शराब की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है.
ADVERTISEMENT

नोएडा में बीते नौ महीने में करीब 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो वर्ष 2023 की इस अवधि में बिकी शराब की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है. वर्ष 2023 में इस अवधि के दौरान नोएडा में 1,900 करोड़ रुपये की शराब बिकी हुई थी. जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2024 में अप्रैल से दिसंबर तक गौतम बुद्ध नगर की विभिन्न शराब की दुकानों पर 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी जिसमें अंग्रेजी, देसी शराब तथा बियर शामिल है.