लेटेस्ट न्यूज़

मैं बेटी पाकिस्तान की थी पर बहू भारत की हूं...सीमा हैदर नहीं जाना चाहती Pak, कर रही ये अपील

Seema Haider News: सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Sachin Meena & Seema Haider
social share
google news

Seema Haider News: पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है. दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है. सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.