15वीं मंजिल से कूद गए थे GST डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह, अब उनकी पत्नी सामने आईं और सारी थ्योरी पलट गईं!
Deputy Commissioner News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित अपने अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. इस मामले के दो पक्ष हैं, जानिए.
ADVERTISEMENT

डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की पत्नी
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित अपने अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, मृतक आयुक्त के परिवार ने दावा किया है कि वह कैंसर से पीड़ित थे और इस कारण अवसाद में थे. वहीं, दूसरी तरफ संजय सिंह की पत्नी ने पुलिस के दावे को गलत बताया है. संजय सिंह की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को कैंसर जरूर था लेकिन वह इससे अच्छे तरीके से लड़ रहे थे. उन्होंने दावा कि संजय सिंह को ऑफिशियल मेंटल प्रेशर ज्यादा था.
