लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 की मौत, पुलिस ने कराई ये अनाउंसमेंट

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को निर्माणाधीन साइट पर पैसेंजर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया. आपको बता दें…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को निर्माणाधीन साइट पर पैसेंजर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया. आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित आम्रपाली ड्रीम विला की निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने अनाउंसमेंट कर में पूरी प्रोजेक्ट साइट खाली करने का निर्देश दिया है. अब यहां जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू होगी. बता दें कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.