लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा के बस शेल्टर बताएंगे यूपी के 75 जिलों में क्या है खास, जानें कैसे होगा ये

ग्रेटर नोएडा के बस शेल्टर सिर्फ बसों के रुकने की जगह भर नहीं होंगे, बल्कि यहां पर्यटन व ओडीओपी योजना के लिहाज से प्रदेश के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के बस शेल्टर सिर्फ बसों के रुकने की जगह भर नहीं होंगे, बल्कि यहां पर्यटन व ओडीओपी योजना के लिहाज से प्रदेश के सभी जिलों की खासियतों का भी पता चल सकेगा. डिस्प्ले सेंटर से कौन सी बस कितने बजे आएगी, इसकी रीयल टाइम अपडेट जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी. बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को बोरियत न हो, इसके लिए संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी. हैंगिंग फ्लावर यात्रियों को ताजा रखेंगे. टू व्हीलर व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, शौचालय व कियोस्क की भी सुविधा होगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह की पहल पर सभी बस शेल्टरों पर ये सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है.