UPTak Baithak Logo

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नए मेट्रो कॉरिडोर का DPR हुआ मंजूर, 11.56 किमी में बनेंगे ये नए स्टेशन

नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को एक्वा लाइन से जोड़ने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को सरकार की मंजूरी मिल गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को एक्वा लाइन से जोड़ने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को सरकार की मंजूरी मिल गई है. इसे नोएडा में मेट्रो के विस्तार के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर माना जा रहा है. इसके आकार लेते ही ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और आवागमन आसान बन जाएगा.