32 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट! मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद की मौत के बाद क्या क्या पता चला
नोएडा के मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का अमेरिका के लॉस वेगास में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन. 32 साल की उम्र में उनके जाने से परिवार, दोस्तों और लाखों फैंस में शोक की लहर. सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और भावनात्मक संदेश.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया और ट्रैवल व्लॉगिंग की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे अनुनय सूद का अचानक निधन पूरे देश के लिए सदमे की खबर है. नोएडा के सेक्टर-12 निवासी अनुनय का अमेरिका के लॉस वेगास में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. महज 32 वर्ष की उम्र में उनकी मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और लाखों फैंस को गहरे दुख में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएटर्स में शोक की लहर है.