लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में कमोड पर बैठा था आशू फ्लश बटन दबाते ही हो गया धमाका और लगी गहरी चोट! कहीं आपके टॉयलेट में भी नहीं तैयार हो रहा 'बम'?

क्या आपके घर का टॉयलेट भी 'टाइम बम' बनता जा रहा है? ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को डरा कर रख दिया है.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
Google CTA

क्या आपके घर का टॉयलेट भी 'टाइम बम' बनता जा रहा है? ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को डरा कर रख दिया है. यहां सेक्टर-36 में एक छात्र आशू नागर वेस्टर्न कमोड पर बैठा था. जैसे ही उसने फ्लश बटन दबाया, तेज धमाका हुआ और आग की लपटों में वह झुलस गया. यह हादसा मीथेन गैस की वजह से हुआ बताया जा रहा है. सवाल यह है कि अगर टॉयलेट में गैस जमा हो जाए, तो कोई भी बाथरूम आपके लिए जानलेवा बन सकता है.