कौन हैं राजकुमार यादव जिनको दिनदहाड़े मार दी गोली तो चढ़ गया अखिलेश का पारा? मचा बवाल
Rajkumar Yadav news: राजकुमार यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. जानिए कौन थे राजकुमार यादव और क्यों मचा सियासी बवाल.
ADVERTISEMENT

Rajkumar Yadav shot dead
1 मई को चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई बस संचालक राजकुमार यादव उर्फ मुट्टन यादव की हत्या के बाद पूर्वांचल की राजनीति गरमा गई है. सरेआम गोली मारकर की गई इस हत्या पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है. वहीं, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचा और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
