मुरादाबाद के रहमान को रीफा ने मौज के लिए नोएडा बुलाया और फिर…इन 2 लड़कियों की दास्तां जानें
Noida: मुरादाबाद के असादुर रहमान अपनी महिला मित्र रीफा से मिलने के लिए नोएडा पहुंच गए. रीफा ने कहा था कि नोएडा आकर थोड़ी मौज-मस्ती हो जाएगी और पहली बार मिलना भी हो जाएगा. मगर नोएडा आकर असादुर रहमान के साथ जो हुआ, उसने नोएडा पुलिस को भी चौंका दिया. जानिए हनी ट्रैप का ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida
UP News: तारीख 10 जून…मुरादाबाद के रहने वाले असादुर रहमान अपनी महिला मित्र से मिलने नोएडा आ पहुंचे. रीफा नाम की महिला काफी दिनों से उनसे बात कर रही थी. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी. फिर क्या था, रीफा के कहने पर असादुर रहमान नोएडा आ पहुंचे. मगर यहां उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी. इसी के साथ नोएडा पुलिस को भी एक ऐसे गैंग का पता चला गया, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी.