लेटेस्ट न्यूज़

बालकनी में खड़ी महिला को अश्लील इशारे करने लगा युवक... नोएडा के सेक्टर 51 में होटल के बाहर शर्मनाक नजारा

नोएडा को कितना भी सुरक्षित बनाने का दावा किया जाए लेकिन रोजाना हो रही यहां अजीबोगरीब वारदातें इसपर सवालिया निशान लगा रही हैं. इसी क्रम में एक और आपत्तिजनक हरकत और गुंडई का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
Google CTA

नोएडा को कितना भी सुरक्षित बनाने का दावा किया जाए लेकिन रोजाना हो रही यहां अजीबोगरीब वारदातें इसपर सवालिया निशान लगा रही हैं. इसी क्रम में एक और आपत्तिजनक हरकत और गुंडई का मामला सामने आया है. इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक एक होटल के बाहर लाठी-डंडे लेकर जमकर हंगामा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए हैं. एक युवक होटल की बालकनी में खड़ी महिला को अश्लील इशारा भी कर रहा है. महिला और उसके साथियों को गंदी-गंदी गालियां भी दी जा रही हैं. वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला थाना सेक्टर 49 इलाके का है.