UPTak Baithak Logo

नोएडा में दिवाली की रात पटाखे फोड़ते समय चली गई 20 साल के शिवा की जान, शरीर में घुसे थे ग्लास के टुकड़े

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी कॉलोनी में दिवाली के दिन पटाखा फोड़ते समय स्टील का गिलास फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

रोशनी का पर्व दिवाली इस बार नोएडा के एक परिवार के लिए जीवनभर का दर्द बन गया. उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की छिजारसी कॉलोनी में पटाखा फोड़ते समय एक स्टील के गिलास में हुए धमाके ने एक 20 साल के युवक की जान ले ली. आपको बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक ने जलते पटाखे पर स्टील का गिलास रख दिया. तेज विस्फोट में गिलास के टुकड़े उसके शरीर में घुस गए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.