फिरोजाबाद: छत पर बंदरों ने किया महिला पर हमला, उठी दो मासूमों के सिर से मां की ममता
Firozabad News: फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.…
ADVERTISEMENT

छत पर बंदरों ने किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, श्याम गली में रहने वाली 35 साल की महिला रेनू गुप्ता सुबह करीब 8 बजे छत पर ये देखने के लिए गईं थी कि टंकी में पानी भरा है या नहीं. मगर वहां बंदरों का जमघट पहले से ही जमा था. बताया जा रहा है कि बंदरों ने महिला को घेर लिया और घुड़की देने लगे. बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया.
बंदरों से डरकर महिला छत के गेट की तरफ भागी. मगर उसी समय महिला छत से नीचे आ गिरी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन फौरन महिला को लेकर ट्रांमा सेंटर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला अपने पीछे दो मासूमों को छोड़ गई. इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं इलाके के लोग नगर निगम को लेकर भारी गुस्से में हैं.
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बंदरों का यहां आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम बंदरों को पकड़ने के लिए कोई एक्शन नहीं ले रहा है. मृतक महिला के परिजन कन्हैया लाल का कहना है कि फिरोजाबाद नगर निगम प्रशासन की काफी लापरवाही है. बंदरों को पकड़ने का अभियान लगातार नहीं चलाया जाता.
फिरोजाबाद: भयानक हादसे ने तबाह कर दिया हंसता-खेलता परिवार, एक साथ उठी 6 अर्थियां
