खूंटी पर टंगे मिले सूट-सलवार... बरेली जेल में बंद ममता ने पुलिस के साथ ही खेल कर दिया, बुर्का पहन हो गई फरार
बरेली जिला अस्पताल से जेल बंद महिला कैदी बुर्का पहनकर पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर फरार हो गई.घटना में लापरवाही बरतने पर दो महिला सिपाहियों को निलंबित किया गया है. पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस और जेल प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद एक महिला कैदी ने जिला अस्पताल में तैनात पुलिस अभिरक्षा को ऐसा चकमा दिया कि सब देखते रह गए. सलवार-सूट पहनकर टॉयलेट के अंदर गई महिला कैदी ने अपने कपड़े वहीं छोड़े, बुर्का पहना और सुरक्षाकर्मियों के सामने से ही फिल्मी स्टाइल में रफूचक्कर हो गई.

