बरेली में बिहार के मौलाना तौसीफ की मिली लाश... वीडियो कॉल पर पत्नी ने देखी थी पति की आखिरी तड़प? ट्रेन में हुआ क्या था
Maulana Tauseef Death Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में बिहार के मौलाना तौसीफ की लाश मिलने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है. इस बीच उनकी पत्नी तबस्सुम खातून बरेली पहुंचीं और पुलिस अधिकारी से मिलीं.
ADVERTISEMENT

Maulana Tauseef File Photo
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बिहार के मौलाना तौसीफ की लाश मिलने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है. इस बीच उनकी पत्नी तबस्सुम खातून बरेली पहुंचीं और पुलिस अधिकारी से मिलीं. उन्होंने बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि मौलाना तौसीफ रजा की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी. बरेली में उनकी मौत के बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. वहीं इस मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने X पोस्ट कर उत्तर प्रदेश सरकार और रेल मंत्री पर निशाना साधते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा कई अन्य सांसदों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार की आलोचना की, जिससे यह मामला अब और ज्यादा राजनीतिक हो गया है.