UPTak Baithak Logo

उत्तर प्रदेश, गलत रिपोर्ट लगाकर मुआवजा हड़पने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी अविनाश सिंह

Bareilly farmer compensation scheme: बरेली में फसल नुकसान मुआवजा वितरण के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है.जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने चेतावनी दी है कि गलत सत्यापन रिपोर्ट बनाकर अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.मुआवजा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Bareilly crop compensation
Bareilly crop compensation
social share
google news

Bareilly farmer compensation scheme: आंधी, तूफान और बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है. वहीं, मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं और गलत रिपोर्ट लगाकर लाभ लेने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.