UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस परीक्षा देने निकले थे छात्र, गूगल मैप ने पहुंचा दिया दूसरे जिले… छूट गया एग्जाम!

ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने मुजफ्फरनगर पहुंचे गाजियाबाद और हापुड़ के कई अभ्यर्थी गूगल मैप की कथित गलती के कारण गलत लोकेशन पर पहुंच गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई.

social share
google news

UP Police Recruitment Exam: टेक्नोलॉजी को आमतौर पर जिंदगी आसान बनाने वाला जरिया माना जाता है. आज के दौर में गूगल मैप जैसी सुविधाएं लोगों को मिनटों में सही लोकेशन तक पहुंचाने का दावा करती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे कुछ अभ्यर्थियों के लिए यही तकनीक बड़ी परेशानी का कारण बन गई. लंबे समय की मेहनत और तैयारी के बाद जब परीक्षा देने की बारी आई, तो एक कथित तकनीकी गड़बड़ी ने कई युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया.