UPTak Baithak Logo

सहारनपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर फर्जीवाड़े का खुलासा! एक ही युवक के निकले दो नाम और दो पहचान

ADVERTISEMENT

Saharanpur Exam Center Scam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सहारनपुर में बायोमेट्रिक जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. एक अभ्यर्थी के फिंगरप्रिंट से दो अलग-अलग आधार कार्ड लिंक पाए गए, जिनमें नाम, पता और जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थे.

social share
google news

Saharanpur Exam Center Scam: उत्तर प्रदेश में नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के तमाम सख्त दावों के बीच जालसाजों ने सुरक्षा व्यवस्था को एक बड़ी चुनौती दे डाली है. हाल ही में आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सहारनपुर से एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और जांच एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. यहां बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक ही अभ्यर्थी के दो अलग-अलग पहचान पत्रों का खुलासा हुआ है.