UPTak Baithak Logo

उत्तर प्रदेश, फर्जी बिलिंग से करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, एसआईटी ने दो आरोपियों को दबोचा; मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Moradabad GST Fraud Case: एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी फर्मों और कागजी लेनदेन के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अवैध लाभ दिलाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

 Moradabad News
Moradabad News
social share
google news

Moradabad GST Fraud Case: मुरादाबाद पुलिस की एसआईटी ने फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी बिना किसी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि के फर्जी बिल जारी कर विभिन्न फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिला रहे थे.