लेटेस्ट न्यूज़

प्राइवेट पार्ट्स से निकल रहा था खून... वाराणसी में बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली 19 साल की लड़की की लाश, पास में मिली दवाइयां

वाराणसी के सारनाथ में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. छात्रा खून से लथपथ मिली. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. एक युवक से पूछताछ जारी है.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना परिसर के आवासीय क्वार्टर में रहने वाली एक 19 साल की नर्सिंग छात्रा की एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अचेत अवस्था में मिली छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वजह सामने आ पाएगी.