लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और आरोपों को लेकर ब्रज भूषण शरण सिंह ने दे दिया विवादित बयान...

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है, जबकि राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और पारदर्शी ऑडिट का दावा किया है.

social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी को लेकर चल रहा विवाद लगातार राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दल इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेर रहे हैं और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और नियमित ऑडिट का हवाला दिया है. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है.