हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी की पूरी कहानी आई सामने... टीचर के बेटे ने कैसे लिया 11 साल पहले हुई भाई की मौत का बदला
Varun Lohari Crime Story: बागपत में व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी की पूरी क्राइम स्टोरी सामने आई.11 साल पुरानी रंजिश, गैंगस्टर बनने का सफर और भीड़ के हाथों हुई मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया.
ADVERTISEMENT

Varun Lohari Story
Varun Lohari Crime Story: बागपत में व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे को गोलियों से भूनकर हत्या करने वाला बदमाश वरूण लोहारी का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. गैंगस्टर वरुण लोहारी ने पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यापारी और उनके जवान बेटे की हत्या की थी. लेकिन ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. मर्डर करके भाग रहे इस अपराधी को गुस्साई भीड़ ने घेर लिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. खबर में जानिए वरुण लोहारी की पूरी क्राइम स्टोरी कि कैसे एक टीचर का बेटा इतना बड़ा गैंगस्टर बन गया.
