UPTak Baithak Logo

मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा... बागपत में गैंस्टर वरुण लोहारी के गांव के प्रधान ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

बागपत के बड़ौत में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद वरुण लोहारी के परिजनों ने पुलिस पर धोखे का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार रोक दिया. एसपी के आश्वासन और दो लोगों पर एफआईआर के बाद सहमति बनी.

ADVERTISEMENT

Varun Lohari
Varun Lohari
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस हत्याकांड में जब गैंगस्टर वरुण लोहारी का शव उसके गांव पहुंचा, तो पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया. हालांकि, बाद में पुलिस कप्तान (एसपी) के दखल और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और वरुण का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया. इस पूरे विवाद और पुलिस के रवैये को लेकर लोहारी गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने'यूपी Tak से बातचीत में कई चौंकाने वाली बातें कही हैं.