ससुराल जाते समय जीजा ने होटल में देख लिया साला, गर्लफ्रेंड के साथ देख उड़ गए होश...फिर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!
ADVERTISEMENT
Agra Hotel Dispute: आगरा में एक पारिवारिक विवाद ने फिल्मी मोड़ ले लिया जब जीजा ने होटल में अपने साले को एक महिला के साथ देख लिया. कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई, पुलिस की एंट्री हुई और घबराई महिला होटल की छत पर पानी की टंकी के पीछे छिप गई.
Agra Hotel Dispute: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. इस घटना को सुनने के बाद कई लोग इसे किसी फिल्म की कहानी तो कुछ लोग असल जिंदगी का हाई-वोल्टेज ड्रामा बता रहे हैं. मामला एक पारिवारिक विवाद से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते होटल में हंगामा, सड़क पर मारपीट, पुलिस की एंट्री और फिर एक महिला के छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपने तक पहुंच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
