उत्तर प्रदेश, पटाखा साइलेंसर का शौक पड़ा भारी, बिहारीगढ़ पुलिस ने 3 बुलेट बाइक की सीज
Saharanpur Traffic Police: बिहारीगढ़ पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया. पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur Traffic Police: जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखा साइलेंसर लगाकर सड़क पर तेज आवाज करने वाली तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया.
