लेटेस्ट न्यूज़

भैया के जहाज पर बम गिर गया... ओमान में हमले के बाद देवरिया के शिवानंद चौरसिया की मौत, पत्नी को रोता देख कलेजा छलनी हो जाएगा

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी-ईरानी-इजरायली संघर्ष के दौरान एक शिप पर मिसाइल हमला हुआ है. इस हमले में यूपी के देवरिया निवासी नाविक शिवानंद चौरसिया की जान चली गई है. परिजनों में कोहराम मचा है.

ADVERTISEMENT

Deoria News
Deoria News
social share
Google CTA

UP News: अमेरिकी-ईरानी संघर्ष की एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक आंच उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले तक पहुंच गई है. ओमान के में पास एक कमर्शियल शिप (जहाज) पर हुए भीषण मिसाइल अटैक में देवरिया के रहने वाले नाविक शिवानंद चौरसिया की जान चली गई है. शिवानंद ईरान में एक शिप पर काम कर रहे थे. इस भयावह हमले के बाद जैसे ही यह खबर देवरिया में उनके घर पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.