UPTak Baithak Logo

उत्तर प्रदेश, फर्जी बैनामे का खेल: दोस्त को लगाया 61.50 लाख का चूना, आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur Fraud Case: सहारनपुर में जमीन के फर्जी बैनामे के जरिए 61.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को जमीन का मालिक बताकर सौदा किया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur Fraud Case: थाना फतेहपुर पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामे के नाम पर 61.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने ही परिचित को जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए थे. पुलिस ने उसे छुटमलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है.