UP Weather Update: यूपी में 12 जून को आएगा भयंकर तूफान, चलेंगी तेज हवाएं... इन 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
UP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने 12 जून को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने गंभीर चेतावनी जारी की है. राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल यानी 12 जून को उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से सचेत करते हुए बताया है कि इस दौरान सूबे के कई जिलों में बारिश, तेज मेघगर्जन (बादलों की गड़गड़ाहट) के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) का बड़ा खतरा बना हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने भारी आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.
