प्रेग्नेंट GF को बॉयफ्रेंड ने खिलाई थी गर्भनिरोधक दवा... प्राइवेट पार्ट्स से ब्लीडिंग के बाद 20 साल की लड़की की मौत से दहशत!
Varanasi Crime News Update: वाराणसी के सारनाथ में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. छात्रा के प्रेग्नेंट होने की आशंका के बीच बॉयफ्रेंड पर गर्भनिरोधक दवा खिलाने का शक जताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News Update: वाराणसी के सारनाथ में हुए हाई-प्रोफाइल नर्सिंग छात्रा मौत मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है.सामने आई जानकारी के मुताबिक 20 साल की नर्सिंग छात्रा प्रेग्नेंट थी. ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है कि युवती के प्रेग्नेंट होने के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने उसे गर्भनिरोधक दवा खिलाई थी जिसके बाद छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हैवी ब्लीडिंग होने की वजह से वह पीजी की सीढ़ियों पर तड़पकर अचेत हो गई और उसकी जान चली गई. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड समीर को हिरासत में ले लिया है.
