UPTak Baithak Logo

घर से टिफिन पैक कर बॉयज हॉस्टल गई थी नर्सिंग छात्रा... कमरे में ऐसा क्या हुआ कि सीढ़ियों पर पड़ी मिली बॉडी

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बॉयज हॉस्टल में दो घंटे रहने के बाद छात्रा की खून से लथपथ लाश सीढ़ियों पर मिली. पुलिस मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और बरामद दवाइयों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
google news

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ में हुए नर्सिंग छात्रा मौत मामले ने अब एक रहस्यमयी मोड़ ले लिया है. 19 साल की यह छात्रा बुधवार को अपने घर में बेहद खुश थी. उसने खुद अपने हाथों से खाना बनाया और उसे बड़े चाव से टिफिन में पैक किया. इसके बाद वह सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक बॉयज हॉस्टल के लिए निकली. लेकिन सबसे बड़ा और खौफनाक सवाल यही है कि उस हॉस्टल के भीतर उन 2 घंटों में ऐसा क्या हुआ कि हंसती-खेलती घर से निकली इस छात्रा की खून से लथपथ लाश उसी हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली? उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून क्यों बह रहा था? इस रहस्यमयी मौत को लेकर अब तक की जांच में क्या-क्या कड़ियां सामने आई हैं आइए जानते हैं.