UPTak Baithak Logo

पवन सिंह या खेसारी लाल यादव भोजपुरी के इन दो सुपरस्टार्स में कौन से ज्यादा अमीर?

Pawan Singh and Khesari Yadav Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन संपत्ति के मामले में कौन आगे है? चुनावी हलफनामों के मुताबिक खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति 24.81 करोड़ रुपये है, जबकि पवन सिंह 19.44 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. जानिए दोनों की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Pawan Singh and Khesari Lal
social share
google news

Pawan Singh and Khesari Yadav Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार एक तरफ पावर स्टार पवन सिंह और दूसरी तरफ ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव. इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी बड़ी अजीब है. कभी मंच पर गले मिलकर भाईचारा दिखाते हैं तो कभी बयानों के तीर चलाकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. लोकसभा चुनाव के दौरान जहां दोनों में दोस्ती-यारी की बहार थी. वहीं अब विधानसभा और एमएलसी चुनाव आते-आते दोनों के बीच की सियासी और फिल्मी दुश्मनी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. सोशल मीडिया पर इनके फैंस हमेशा इस बात पर लड़ते हैं कि कौन बड़ा सुपरस्टार है. लेकिन आज हम फिल्मों या गानों की नहीं बल्कि पैसों की बात करेंगे. चुनावी हलफनामे के जरिए सामने आई दोनों स्टार्स की कुल संपत्ति के वो आंकड़े हम आपको बताएंगे जिससे साफ हो जाएगा कि आखिर भोजपुरी का असली सुल्तान कौन है.