यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाले TMC के जहांगीर खान को हाफ पैंट में कराई गई परेड... फाल्टा में ही निकाला जुलूस!
पश्चिम बंगाल के फाल्टा से टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में परेड कराई. चुनाव के दौरान जहांगीर ने यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा को 'पुष्पा' बनकर चुनौती दी थी, जिसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.
ADVERTISEMENT

Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी दबंगई और विवादित बयानों को लेकर देश भर की सुर्खियों में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेपाल बॉर्डर से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, पुलिस जहांगीर खान को दक्षिण 24 परगना के फाल्टा इलाके में लेकर पहुंची. यहां जहांगीर खान को हाफ पैंट (टी-शर्ट और निक्कर) में परेड करते हुए दिखाई दिया. इस कार्रवाई ने कुछ हफ्ते पहले चुनाव के दौरान यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान के बीच हुए उस बवाली विवाद की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने पूरी बंगाल की राजनीति को फिल्मी बना दिया था.
