बाराबंकी में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का फेरबदल, कई निरीक्षक हुए इधर-उधर
Barabanki News: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
Barabanki News: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं. जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. रामनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को हैदरगढ़ भेजा गया है, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात अरुण प्रताप सिंह को रामनगर का नया प्रभारी बनाया गया है.