लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: खरीफ सीजन में नकली कीटनाशकों पर प्रशासन का शिकंजा, 32 दुकानों पर छापेमारी, 2 लाइसेंस निलंबित

Barabanki Fake Pesticide Raid News 10 July 2026: खरीफ सीजन में किसानों को नकली कीटनाशकों से बचाने के लिए बाराबंकी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिलेभर में 32 दुकानों पर छापेमारी कर 11 नमूने जांच के लिए लिए गए, दो लाइसेंस निलंबित किए गए और तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

ADVERTISEMENT

 खरीफ सीजन में नकली कीटनाशकों पर प्रशासन का शिकंजा, 32 दुकानों पर छापेमारी, 2 लाइसेंस निलंबित
खरीफ सीजन में नकली कीटनाशकों पर प्रशासन का शिकंजा, 32 दुकानों पर छापेमारी, 2 लाइसेंस निलंबित
social share
Google CTA

Barabanki Fake Pesticide Raid News 10 July 2026: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने और नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को जनपदभर में विशेष अभियान चलाया. जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों में स्थित कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान 32 दुकानों की जांच की गई, 11 कीटनाशक नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए तथा तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.