Mirzapur News: मिर्जापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले- चंदा चोरी में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
Mirzapur Pankaj Chaudhary News 10 July 2026: मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विंध्याचल मंदिर के कथित चंदा चोरी मामले में सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है और दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, उसे कानून के मुताबिक बख्शा नहीं जाएगा.
ADVERTISEMENT

मिर्जापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले- चंदा चोरी में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
Mirzapur Pankaj Chaudhary News 10 July 2026: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और जिला कार्यसमिति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
