लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकअप सॉन्ग 'नसीब' में गर्लफ्रेंड से जुदा होकर फूट-फूटकर रोए पवन सिंह! फैंस भी हो गए इमोशनल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया ब्रेकअप सॉन्ग 'नसीब' रिलीज होते ही वायरल हो गया. महिमा सिंह के साथ उनकी इमोशनल केमिस्ट्री और दर्दभरी परफॉर्मेंस ने फैन्स का दिल जीत लिया. जबकि सोशल मीडिया पर गाने की जमकर चर्चा हो रही है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh emotional Song
Pawan Singh emotional Song
social share
Google CTA

Pawan Singh emotional Song: एक्टिंग की दुनिया से लेकर सियासत के गलियारों तक, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा इन दिनों बुलंदियों पर है. हाल ही में BJP द्वारा बिहार से एमएलसी मनोनीत किए जाने के बाद अब पवन सिंह अपने एक नए और बेहद इमोशनल अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. लंबे समय तक धमाकेदार पार्टी और बीट सॉन्ग्स देने के बाद पावर स्टार ने अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अपना नया ब्रेकअप एल्बम 'नसीब' रिलीज किया है. इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री महिमा सिंह नजर आ रही हैं जिनके साथ पिछले दिनों उनकी तीसरी शादी की अफवाहें खूब उड़ी थीं. गाने के वीडियो में सच्चे प्यार को खोने का जो दर्द पवन सिंह ने अपनी आंखों से बयां किया है उसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर फैन्स को रोने पर मजबूर कर दिया है.