कौन हैं मेरठ SSP अविनाश पांडे? दलित प्रदर्शन में थप्पड़कांड से पहले भी कई बार बटोर चुके हैं सुर्खियां
SSP Avinash Pandey: मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे चर्चा में हैं. थप्पड़ कांड से पहले भी कई मामलों में उनके फैसले और कार्रवाई चर्चा का विषय बन चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

SSP Avinash Pandey: मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती करते और युवक रवि गौतम को पुलिस वाहन के अंदर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद उनकी कार्यशैली को लेकर बहस छिड़ गई है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब अविनाश पांडे सुर्खियों में आए हों. इससे पहले भी कई मामलों में उनके फैसले और कार्रवाई चर्चा का विषय बन चुके हैं.
