अखिलेश यादव ने लखनऊ में की शंकराचार्य से मुलाकात, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- 'यूपी का सीएम बदलेगा'
Akhilesh Yadav met Shankaracharya: लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी, गौमाता और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों के बयान सियासी चर्चा का केंद्र बन गए.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav met Shankaracharya: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजधानी लखनऊ के सियासी गलियारों में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की. उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के दौरे पर निकले शंकराचार्य के लखनऊ आगमन पर अखिलेश यादव खुद उनके ठहराव स्थल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इस मुलाकात के बाद दोनों ने ही सीधे तौर पर योगी सरकार और भाजपा पर तीखे हमले बोले. अखिलेश यादव ने सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा. वहीं शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री बदलने के बाद चोरों पर तगड़ी कार्रवाई होने की बड़ी बात कह दी.
