लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News : एक फॉल्ट, तीन दर्जन गांव बेहाल, फरह उपकेंद्र से जुड़े गांवों की 24 घंटे बिजली गुल, बारिश के बीच लोग रहे परेशान

Mathura Electricity News: फरह उपकेंद्र के रैपुरा जाट फीडर में आए फॉल्ट ने मथुरा के करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली 24 घंटे तक ठप कर दी. बारिश के बीच ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी झेलनी पड़ी. फॉल्ट ठीक होने के बाद गुरुवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

ADVERTISEMENT

एक फॉल्ट, तीन दर्जन गांव बेहाल: फरह उपकेंद्र से जुड़े गांवों की 24 घंटे बिजली गुल, बारिश के बीच लोग रहे परेशान
एक फॉल्ट, तीन दर्जन गांव बेहाल: फरह उपकेंद्र से जुड़े गांवों की 24 घंटे बिजली गुल, बारिश के बीच लोग रहे परेशान
social share
Google CTA

Mathura Electricity News: मथुरा के फरह उपकेंद्र से रैपुरा जाट फीडर की आपूर्ति लाइन में फॉल्ट आने से रोषू, घड़ी, जलाल, पोरी समेत करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली 24 घंटे तक ठप रही. लगातार बारिश के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्य और मोबाइल चार्जिंग जैसी दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. गुरुवार को फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई.