Raebareli Vehicle Tax News: टैक्स बकायेदारों पर परिवहन विभाग सख्त, 15 दिन में जमा करें बकाया नहीं तो वाहन होगा सीज
Raebareli Vehicle Tax Defaulters News 10 July 2026: रायबरेली में वाहन टैक्स बकायेदारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. 20 हजार रुपये या उससे अधिक टैक्स बकाया वाले 3,799 वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. 15 दिन में भुगतान नहीं करने पर वाहन सीज होंगे, जबकि लगातार चूक पर आरसी जारी कर राजस्व वसूली की जाएगी.
ADVERTISEMENT

टैक्स बकायेदारों पर परिवहन विभाग सख्त, 15 दिन में जमा करें बकाया नहीं तो वाहन होगा सीज
Raebareli Vehicle Tax Defaulters News 10 July 2026: वाहन कर (टैक्स) बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद यादव ने चेतावनी दी है कि जिन वाहन मालिकों ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं. नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी.
