इन 7 तस्वीरों में देखिए अंदर से कैसा दिखता है बाराबंकी का देवा शरीफ, जहां होती है हर मनोकामना पूरी
Dewa Sharif Photos: बाराबंकी का देवा शरीफ देश की सबसे प्रसिद्ध सूफी दरगाहों में गिना जाता है. हाजी वारिस अली शाह की याद में बनी इस दरगाह पर हर साल लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने पहुंचते हैं. इन 7 तस्वीरों में देखिए अंदर से कैसा दिखता है देवा शरीफ.
ADVERTISEMENT

1/7
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित देवा शरीफ देश की सबसे प्रसिद्ध सूफी दरगाहों में गिना जाता है. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने और चादर चढ़ाने पहुंचते हैं. यह दरगाह सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की याद में बनी है जिन्होंने प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया.

2/7
देवा शरीफ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित है. यह लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक प्रसिद्ध सूफी धार्मिक स्थल है.

3/7
हाजी वारिस अली शाह 19वीं सदी के महान सूफी संत थे. उन्हें वारसी सूफी सिलसिले का संस्थापक माना जाता है. हाजी वारिस अली शाह का जन्म 1817 में देंवा कस्बे में हुआ था. उनका बचपन आध्यात्मिक वातावरण में बीता.

4/7
देवाशरीफ को हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक माना जाता है. यहां सभी धर्मों के लोग माथा टेकने आते हैं. मान्यता है कि सच्चे दिल से मांगी गई मुराद बाबा वारिस अली शाह जरूर पूरी करते हैं. श्रद्धालु चादर चढ़ाकर दुआ मांगते हैं.

5/7
श्रद्धालु हाजी वारिस अली शाह को प्रेम से वारिस पाक कहकर पुकारते हैं. उन्हें सूफी संत और इंसानियत का संदेशवाहक माना जाता है. हर साल अक्टूबर-नवंबर में प्रसिद्ध देंवा मेला आयोजित होता है. इस मेले में लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं.

6/7
देवा मेले में कव्वाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, दुकानों और धार्मिक आयोजनों का विशेष आकर्षण रहता है. हाजी वारिस अली शाह ने हमेशा प्रेम, भाईचारा और इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया. कहा जाता है कि बाबा वारिस अली शाह ने कई देशों की यात्रा की और सूफी विचारधारा का प्रचार किया.

7/7
देवा शरीफ की दरगाह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का खूबसूरत उदाहरण मानी जाती है. यहां की सफेद और हरी इमारत श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. देवा शरीफ में बसंत पंचमी भी खास अंदाज में मनाई जाती है जहां सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित किया है.)