Ballia News: बलिया में तिलक समारोह में खूनी बवाल, मामूली विवाद पर दोस्तों ने साथी के सीने में मारी गोली, एक गिरफ्तार
Ballia Firing news: बलिया के सहतवार क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान मामूली विवाद के बाद दो दोस्तों ने अपने साथी को गोली मार दी. घायल युवक का इलाज मऊ में चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

बलिया में तिलक समारोह में खूनी बवाल, मामूली विवाद पर दोस्तों ने साथी के सीने में मारी गोली, एक गिरफ्तार
Ballia News: सहतवार थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती महादनपुर में तिलक समारोह के दौरान मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. विवाद के बाद दो दोस्तों ने अपने ही साथी को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मऊ भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.