लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Protest: बलिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, खड़गे-राहुल पर टिप्पणी से भड़के कार्यकर्ता, असम CM का पुतला फूंका

Ballia News Today: बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर माफी की मांग की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया. असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल तथा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पवन खेड़ा को अपमानित करने के विरोध में बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री सरमा का पुतला दहन किया.