Ballia Crime News: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, गोरखपुर से आजमगढ़ तक फैला था नेटवर्क, बलिया पुलिस ने तमंचे समेत दबोचा
Ballia Crime News: बलिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ. गोवध, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित अपराधी का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ था.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बलिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. थाना बैरिया पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी और शातिर गो- तस्कर को अवैध सलहा के साथ धर दबोचा है. पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था.
